नाखूनों पर छोटे छोटे सफेद निशान का क्या मतलब है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:49

डॉक्टर की मानें तो अगर आपके नाखूनों पर व्हाइट स्पॉट दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी में विटामिन की कमी है. इसके अलावा महिलाओं में ऐसा निशान दिखना कैल्शियम की कमी को बताता है.

नाखूनों पर पड़ने वाले सफेद धब्बे हो सकते हैं ल्यूकोनीशिया के संकेत, जानिए क्या हैं इसके कारण-

नाखूनों पर पड़ने वाले सफेद धब्बे या धारियां ल्यूकाेनीशिया का संकेत हो सकते हैं। यह असल में आपको आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बता रहे हैं।

जानें क्या है ल्यूकोनीशिया और इसका कारण (leukonychia causes)

नाखून पर दिखाई देने वाले दाग- धब्बे ल्यूकोनीशिया कहलाते हैं, जिसका आपके नाखूनों पर दिखाई देना किसी चोट, दवाइयों के प्रयोग, खराब नेलपॉलिश का इस्तेमाल या शरीर में जिंक या आयरन की कमी को दर्शाता है। पर इसके कई और भी कारण हो सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में –

1 एलर्जी (Allergy)

खराब नेलपॉलिश या जेल बेस्ड नेलपेंट और केमिकल का नाखूनों पर इस्तेमाल एलर्जी की वजह बन सकता। जिससे ऐसे स्पॉट हो सकते हैं।

2 फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन (Fungal or bacterial infection)

एक कॉमन फंगल इंफेक्शन वाइट सुपरफीशियल ओनीकॉमीकोसिस खास तौर पर आपके अंगूठे पर देखने को मिलते हैं। यह इंफेक्शन आपके नाखून के कुछ हिस्से से शुरू होकर नाखून को पूरी तरह अपनी चपेट में ले सकता है।

3 अनुवांशिक कारण (genetic cause)

यह कई बार अनुवांशिक कारणों से भी होता है। पर ऐसे मामले बहुत कम होते हैं।

4 बार्ट पम्फ्रे सिंड्रोम (bart pumphrey syndrome)

इसकी वजह से तमाम नेल सिंड्रोम पैदा होते हैं। अगर किसी को यह बीमारी हो, तो सुनने में समस्या होने के साथ ही और भी दिक्कतें हो सकती हैं।

5 दवाओं का असर (drug effect)

कई बार दवाइयों के अत्याधिक इस्तेमाल के दुष्प्रभाव के चलते भी नाखून पर सफेद दाग देखने को मिलते हैं।

6 खून की कमी (Anemia)

शरीर में अगर आयरन या जिंक की कमी हो तो भी नाखून पर सफेद निशान पड़ जाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info